सामग्री पर जाएँ

अनारकली सूटस्

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अनारकली सूट के कपड़े, विशेष रूप से भारत की महिलाएं उपयोग करती हैं। यह एक लंबी बाजू वाली काॅलर-रहित कमीज है जो 'कुर्ता' के नाम से प्रसिद्ध है। भारत की यह पोशाक भारतीय संस्कृति का भी एक हिस्सा है, और लोग इसे बहुत शौक से पहनते है। यह पुराना फैशन है जो इस समय ट्रेंडिंग में चल रहा है।

विशेषताएं

[संपादित करें]

कुर्ता, जो आवरण का एक मुख्य हिस्सा है, यह सिल्क, मखमल, जॉर्जट, शिफॉन, क्रेप, ब्रोकेड, चंदेरी या कपास , किसी भी प्रीमियम कपड़ा सामग्री से बना हुआ होता है। यह इस तरह से सिलाया जाता है कि छाती के ऊपरी हिस्से पर फिट हो जाता है और नीचे का हिस्सा पैर के पास ढीला रहता है। निचला हिस्सा वर्तुलाकार रूप में एक अलग कपड़ा होता है जो चुन्नट से बनी हुई एक छतरी के समान लगता है। अधिकांश अनारकली कुर्ते किसी भी औरत की कमर को सूट करने के लिये तैयार किए गए हैं।

इसके अलावा, नेकलाइन के पैटर्न एवं आस्तीन में रूपांतर कराने से इस पोशाक की सुंदरता और भव्यता बढ़ती है।

फैशन और शादी डिज़ाइनर सूट बहुत शान से कुंदन कढ़ाई के साथ बनाए जाते है, जो कि ज़रदोज़ी और कुंदन कढ़ाई का एक संयोजन है। ज़री बॉर्डर, जो सोने और चांदी के धागे का उपयोग करके बनाई जाती है, एक पारंपरिक कढ़ाई है। सेक्विन जो विभिन्न आकारों की माला से बांधकर सजावट की जाती है।[1][2]

अनारकली सूट का नीचे का हिस्सा, जोसे 'चूड़ीदार' कहते है, एक पतलून के रूप में बनाया जाता है, जो आम तौर पर लंबा होता है। फैलाव देने के लिए अतिरिक्त लंबाई कड़ी करके एड़ियों पर जोड़ दिया जाता है।

टखने पर ये अतिरिक्त परतें चूड़ियों की तरह दिखती है, इसलिए इसे चूड़ीदार के नाम से पहचाना जाता है।

अनारकली सूट का उद्भव मुग़ल काल में हुआ था और यह नाम अकबर, जो मुगल वंश के सम्राटों में से एक थे, की उपपत्नी - जिसका नाम अनारकली था - उसकी याद में दिया गया है। यह माना जाता है कि अनारकली ईरान राष्ट्र की थीं और उनका असली नाम नादिरा बेगम या शरफ-उन-निसा था।[3]

उनकी सुंदरता और अनार जैसे रंग के कारण, वह अकबर के दरबार में 'अनारकली' के नाम से प्रसिद्ध थीं। फिर भी, इस कुख्यात ऐतिहासिक चरित्र की कहानी शोकपूर्ण रूप में समाप्त हो गई। बहुतों ने माना कि, उन्हें अकबर के बड़े बेटे राजकुमार सलीम (जहांगीर) के साथ व्यभिचारी संबंध होने के कारण दीवार में जिंदा दफना दिया गया था। कुछ ने यह सोचा कि उनकी मौत बीमारी से हुई , जब अकबर डेक्कन यात्रा के लिए चले गए थे।

चर्चित फिल्म 'मुगल-ए-आज़म' में आकर्षक और सुंदर मधुबाला ने अनारकली की भूमिका निभाने के दौरान जो पोशाक पहनी थी, वह बहुत प्रसिद्ध हुई, और यही कारण है कि भारतीय फैशन बाजार में अनारकली सूट की शुरुआत हुई।

फैशन और रुझान

[संपादित करें]

यह लोकप्रिय पोशाक अपने बहुमुखी आकर्षण के लिए जाना जाता है जिसे फैशन और रुझान में परिवर्तन के अनुसार उचित रूप से डिजाइन किया जाता है। आजकल अनारकली सूट कई प्रकार में उपलब्ध हैं, जैसे :[4]

  • चूड़ीदार अनारकली सूट
  • ब्राइडल अनारकली सूट
  • जालीदार अनारकली सूट
  • कढ़ाई किए हुए अनारकली सूट

लोकप्रियता

[संपादित करें]

अनारकली सूट बॉलीवुड फिल्मों के माध्यम से अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं और किसी भी अवसर के लिए उपयुक्त रूप से डिजाइन किए गए हैं। इन्हें फिल्म सितारों जैसे ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा आदि द्वारा पसंद किया जाता है।[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "शादी के लिए शानदार डिजाइनर नेट अनारकली सूट संग्रह". ड्रेसटॉप२४ .कॉम. मूल से 31 मई 2015 को पुरालेखित.
  2. "अनारकली सूट". मिरराव.कॉम. मूल से 6 नवंबर 2019 को पुरालेखित.
  3. "लेजेंड: अनारकली: मिथ, रहस्य और इतिहास". डौन .कॉम. मूल से 1 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१४.
  4. "अनारकली सूट के कई प्रकार". शॉपिंग .रेडिफ .कॉम.
  5. "अबू जानी और संदीप खोसला के अनारकली सूट में ऐश्वर्या राय". बोल्डस्काय.कॉम. मूल से 8 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ जनवरी २०१५.